*एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (HEC) में ‘स्पर्धा-2026’ का रोमांचक समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*
जगजीतपुर स्थित एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (HEC) में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट ‘स्पर्धा-2026’ का द्वितीय दिन उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। बैडमिंटन, खो-खो, टग ऑफ वॉर, वॉलीबॉल, क्रिकेट एवं एथलेटिक्स के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
*बैडमिंटन में दिखा जोश*
पुरुष वर्ग के फाइनल में भविष्य जोशी ने मनी शर्मा को 15-7, 15-6 से पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि मनी शर्मा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंकित ने तनिष्क को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
महिला वर्ग के फाइनल में रसिका जोशी ने जस्सी को 15-12, 15-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
*एथलेटिक्स में टीम भावना की जीत*
4×100 मीटर रिले रेस में अंकित, दीपक, नितिन व अमर चौहान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हिमांशु, गौरव, अंश और रवि की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
*खो-खो में रोमांचक मुकाबला*
खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में दीपक की टीम ‘ए’ (यश नेगी, एकता, सृष्टि, वैशाली, एश, मानसी, अर्चिता, नैतिक, कशिश, अनीषा) ने पवन भट्ट की टीम ‘सी’ को हराकर खिताब अपने नाम किया।
*टग ऑफ वॉर में जबरदस्त जोर आजमाइश*
महिला वर्ग के फाइनल में कनिका नेगी के नेतृत्व में खुशबु कुमारी, रितु बिष्ट, नग्सिता, नित्या, तनिष्का व अनीषा की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
*क्रिकेट फाइनल जारी*
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टीम शिवांक ‘डी’ और टीम आशुतोष ‘बी’ के मध्य खेला जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में स्पोर्ट्स इंचार्ज शशांक एवं उनकी टीम सहित उमराव सिंह, ललित जोशी, रितिक कुमार सिंह, विरेन्द्र सिंह, गौरव भाटिया, दीपशिखा बोहरा, रूपा विश्नाई, नेहा शर्मा, दीपिका, स्वाति मंगलम, करूणा नेहरा, सुनीति त्यागी, दीपाली अग्रवाल, रश्मि आदि का विशेष योगदान रहा।
दो दिवसीय ‘स्पर्धा-2026’ ने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की प्रेरणा को और मजबूत किया।

More Stories
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में मुख्यमंत्री ने शिष्टाचार भेंट
नैनीताल एवं मसूरी से संबंधित समस्याओं पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
हरिद्वार में भव्य फार्मा समिट एवं उद्यमी सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ