February 27, 2026

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर SP सिटी हरिद्वार द्वारा आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित

*हरिद्वार पुलिस*

*SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर SP सिटी हरिद्वार द्वारा आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार आज पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में SP सिटी अभय सिंह द्वारा आगामी होली पर्व एवं वर्तमान में चल रहे पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज के साथ विस्तृत गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान होली एवं रमजान के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए।

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाते हुए नियमित गश्त व फ्लैग मार्च किया जाए, सोशल मीडिया पर भ्रामक/अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखकर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाए।

डीजे, हुड़दंग, जबरन रंग लगाने व धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसी गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण रखा जाए।
मस्जिदों, मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, शांति समिति की बैठकों के माध्यम से दोनों समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों से संवाद बनाए रखा जाए।

SSP हरिद्वार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा भाईचारा एवं आपसी सद्भाव बनाए रखें।