*सड़क दुर्घटना पर मौके पर एसएसपी, घायलों को रेस्क्यू कर भेजा अस्पताल*
*फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच का है मामला, बाइक सवार व चरवाहा हुआ घायल*
*बकरी के साथ सड़क पार कर रहे चरवाहे को बचाने के चक्कर में मोटर साइकिल आयी थी ऑटो की चपेट में*
*तुरंत इलाज मिलने से दोनों घायल फिलहाल खतरे से बाहर, मेला अस्पताल में चल रहा इलाज*
वीवीआईपी ड्यूटी की व्यवस्थाओं की जांच करने एवं डी-ब्रीफिंग के लिए निकल रहे एसएसपी नवनीत सिंह को फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच सड़क पर दो घायल मिले जो सड़क दुघर्टना में घायल हो गए थे।
पूछताछ में सामने आया कि बकरी के साथ सड़क पार कर रहे चरवाहे को बचाने की कोशिश में मोटर साइकिल ऑटो से टकरा गयी जिस वजह से बाइक सवार घायल हो गया। साथ ही चरवाहे को भी चोट आयी।
मानवता का उदाहरण पेश करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा मौके पर 108 को बुलाकर घायलों को अन्य मातहत के सहयोग से तुरंत मेला हॉस्पिटल भिजवाया गया।
चेतक द्वारा दी गई सूचना पर घायल बाइक सवार के परिजन अस्पताल में मौके पर पहुंच चुके हैं। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान