August 26, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह अपने दौरे के दौरान हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।