*माह के पहले व तीसरे मंगलवार को आयोजित होंगे तहसील दिवस*
आम जनमानस की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से सभी तहसीलों में प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मार्च से मई तक आयोजित होने वाले तहसील दिवस हेतु रोस्टर जारी किया है।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार आगामी 10 मार्च (मंगलवार) को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील ऊखीमठ में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। वहीं 17 मार्च को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बसुकेदार में तहसील दिवस का आयोजन होगा। 07 अप्रैल को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रुद्रप्रयाग में जबकि 21 अप्रैल को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जखोली में तहसील दिवस आयोजित की जाएगी। 05 मई को ऊखीमठ में मुख्य विकास अधिकारी तथा 19 मई को तहसील बसुकेदार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उक्त आयोजित होने वाले तहसील दिवस हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में छठे दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता अभियान
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना