इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें द हिमाचल टाइम्स की मालिक एवं अभिनेत्री सुश्री इंद्राणी पांधी को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सुश्री ममता चौहान नेगी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज में सशक्त महिला के रूप में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कई विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें जुनून डांस अकादमी की सुश्री अर्चना सिंघल, शिक्षिका एवं कलाकार सुश्री पुष्पलता गोयल, व्यवसायी सुश्री अरुणा बिष्ट, तथा शिक्षाविद् सुश्री नूतन वर्मा शामिल रहीं।
इस अवसर पर महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण विषय पर एक सार्थक चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं के बीच वित्तीय जागरूकता और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने के लिए कई मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन खेलों में सुश्री मंजरी अग्रवाल, सुश्री श्वेता, सुश्री अंकिता बिष्ट और सुश्री रचना विजेता रहीं, जिन्हें उनके उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में ब्रांच मैनेजर श्री सुशील सैनी और क्लस्टर मैनेजर सुश्री अंकुर लटवाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके