बाणगंगा में अवैध खनन का आरोप लगाया
अवैध खनन के लिए जिम्मेदार लोगों पर की जाए कार्रवाई-फैजान
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने बाण गंगा में अवैध खनन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन तोमर के मीडिया सलाहकार फैजान ने बताया कि निहंदपुर सुठारी गांव के पास बहने वाली बाणगंगा नदी में परमिशन की आड़ में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे नदी और आसपास के क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। फैजान ने बताया कि खनन करने वाले लोग नदी क्षेत्र में गहरे गहरे गड्ढे खोद रहे हैं। इसके साथ ही गरीबों को आवंटित किए गए पट्टों की जमीन भी खोदी जा रही है। अवैध खनन के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। गड्ढों के कारण कई ग्रामीणों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध खनन पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। खनन केवल सरकार द्वारा तय नीतियों और नियमों के अनुसार ही कराया जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण और स्थानीय लोगों की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने मांग की कि सरकारी भूमि पर आवंटित किए गए पट्टों की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रैसवार्ता में आदिल हसन, गुलजार मोहम्मद, खालिद, भी मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके