जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण तथा लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा*
*जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की सुविधा हेतु जल्द प्रसव कक्ष को शुरू करने के दिए निर्देश*
*हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं को लेकर प्रसव कक्ष जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो तथा सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की सुविधा हेतु तैयार किए गए प्रसव कक्ष को जल्द से जल्द प्रसव हेतु शुरू करने के निर्देश दिए जिससे कि चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव की सुविधा उपलब्ध को सके।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखी जाए,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,डॉ हर्ष,डॉ नितिन,डॉ अजीन सहित चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके