*बेसिक्स ऑफ कैंडल मेकिंग में युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण*
*प्रोजेक्ट उन्नति के तहत 12 दिवसीय प्रशिक्षण का होगा आयोजन*
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा स्थानीय युवाओं को कैंडल मेकिंग में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग कर प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए निदेशक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि प्रोजेक्ट उन्नति के तहत पुराना विकास भवन में स्थानीय युवाओं के लिए 12 दिवसीय ‘‘बेसिक्स ऑफ कैंडल मेकिंग प्रशिक्षण’’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बताया कि प्रशिक्षण 13 मार्च (शुक्रवार) से प्रारंभ किया जाएगा जो 24 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त प्रशिक्षण में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग कर युवाओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय युवाओं से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण से लाभान्वित होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों से प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर युवाओं का मार्गदर्शन करने की भी अपील की है।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके