विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा फ़ोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से गैस बुकिंग हेतु संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।
इंडियन ऑयल: 8454955555 (फ़ोन कॉल), 7718956555 (टेक्स्ट मैसेज), 7588888824 (व्हाट्सएप)
हिंदुस्तान पेट्रोलियम : 9493602222 (फ़ोन कॉल), 9222201122 (व्हाट्सएप)
भारत पेट्रोलियम: 7710955555 (फ़ोन कॉल), 7715012345 (टेक्स्ट मैसेज), 1800224344 (व्हाट्सएप)
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है कि गैस बुकिंग ऑनलाइन नहीं होने की दशा में सभी एजेंसियां सावधानीपूर्वक मैन्युअल तरीक़े से गैस की बुकिंग कर उसका पारदर्शिता से रिकॉर्ड रखना सुनिश्चित करेंगी। किसी भी उपभोक्ता को एक समय में एक से अधिक गैस सिलेंडर निर्गत नहीं किए जाएंगे। गैस की कालाबाजारी पर छापे की कार्यवाही हेतु जनपद स्तर पर 7 टीमें गठित की गई है। किसी भी प्रकार से गैस के दुरुपयोग, घटतौली, कालाबाज़ारी की शिकायत प्राप्त होने पर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही जनपद के सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि जनपद में रसोई गैस एवं डीज़ल, पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। आम जनता किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न दे।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके