*थाना पिरान कलियर*
*सत्यापन अभियान की रडार में आयी महिला स्मैक तस्कर*
*SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा सत्यापन अभियान, ला रहा सकारात्मक परिणाम*
*कलियर पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, 5.92 ग्राम स्मैक बरामद*
*“नशामुक्त देवभूमि” व सत्यापन अभियान के अंतर्गत 01 नशा बेचने वाली महिला तस्कर हिरासत में*
*अभियुक्ता पर पूर्व में भी दर्ज हैं कई मुकदमे करीब 3 लाख रुपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशामुक्त देवभूमि” एवं सघन सत्यापन अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों तथा अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों/किरायेदारों के विरुद्ध पिरान कलियर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 11.03.2026 को थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के निर्देशन में गठित पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, शांति व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम हेतु क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
गश्त के दौरान पुलिस टीम रहमतपुर रोड स्थित नई कॉलोनी, पानी की टंकी के पास सत्यापन कार्यवाही के लिए एक मकान के पास पहुंची। वहां एक महिला घर के बाहर कच्ची सड़क पर चारपाई पर बैठी थी, जो पुलिस को देखकर घबरा गई और खेतों की ओर जाने का प्रयास करने लगी।
पुलिस टीम द्वारा महिला को रोककर पूछताछ की गई तो पूछताछ के दौरान महिला ने अपने कपड़ों के अंदर रखे क्रीम रंग के चेनदार पर्स से एक पन्नी निकालकर बताया कि वह स्मैक बेचती है और पर्स में रखी पन्नी में स्मैक है, जिसे वह फेंकने जा रही थी।
पन्नी खोलकर देखने पर उसमें डलीनुमा भूरे रंग का पदार्थ (स्मैक) पाया गया। बरामदगी की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कर E-Sakshya App में सुरक्षित की गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके से अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 5.92 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹3,00,000) बरामद की गई।
इस संबंध में मु0अ0सं0 52/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत थाना पिरान कलियर में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
महिला निवासी पिरान कलियर
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 170/2023 धारा 8/22 NDPS Act थाना कलियर
2. मु0अ0सं0 137/2024 धारा 8/21 NDPS Act थाना कलियर
3. मु0अ0सं0 244/2024 धारा 8/21 NDPS Act थाना कलियर
4. मु0अ0सं0 52/2026 धारा 8/21 NDPS Act थाना कलियर
*बरामदगी*
1. 5.92 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹3,00,000)
2. स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹2,920 नकद
3. 01 मोबाइल कीपैड
*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, थाना पिरान कलियर
2. म0उ0नि0 विशाखा असवाल
3. हे0का0 रविन्द्र बालियान
4. का0 विक्रम चौहान
5. का0 आविद

More Stories
देहरादून जिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 2 तथा विकास नगर में 12 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त
सुरक्षित बचपन, जागरूक चालक-DPS रानीपुर में यातायात जागरूकता अभियान
ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 27 संदिग्ध व्यक्तियों को 172(2) BNSS मे किया गया गिरफ्तार