मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दौरान रविवार को नगला तराई व हेलीपैड, लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,सतीश भट्ट , जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, व अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
गैस गोदामों में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध: फिंचा राम चौहान
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एस0आई0आर) प्रदेश कार्याशाला में प्रतिभाग किया
यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान :मुख्यमंत्री