हरिद्वार । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि आज दिनांक 17.03.2026 को छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के MBBS छात्रों द्वारा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरिद्वार का भ्रमण किया गया।
इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत द्वारा जनपद स्तर पर किए जाने वाले आपदा प्रबंधन के कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मास्टर ट्रेनर श्री मनोज कंडियाल द्वारा छात्रों को जनपद में संभावित/घटित होने वाली आपदाओं, उनकी रोकथाम हेतु की जाने वाली तैयारियों तथा आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया (Response) के संबंध में अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आए चिकित्सक द्वारा आपदा के दौरान आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं (Emergency Medical Services) एवं आपदा अस्पताल प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

More Stories
एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में राज्यभर में होंगे जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रम
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा के मानकों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 21 खाद्य नमूने जांच को भेजे