केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दी जानकारी
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरु हो सकती हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर, देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था। इसी क्रम में केंद्रीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए, मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कंपनी द्वारा इस मार्ग पर आरसीएस उडानों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देहरादून से पिथौरागढ के बीच नियमित विमान सेवाओं के लिए अन्य विमानन कंपनियों को भी पत्र लिख रही है।
पीएमजीएसवाई सड़कों की समस सीमा बढ़ी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना – प्रथम चरण के अवशेष भुगतान के साथ ही दूसरे और तीसरे चरण के कार्यां को पूरा करने की समय सीमा भी मार्च 2027 तक विस्तारित कर दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड को सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। सरकार पिथौरागढ़- देहरादून के बीच नियमित हवाई सेवा शुरु करने के लिए प्रयासरत है। इससे सीमांत के लोगों का देहरादून से सीधे सम्पर्क स्थापित हो सकेगा।
—

More Stories
प्रेमनगर आश्रम के स्वयंसेवक उतरे स्वच्छता अभियान में, बंद गंगा से हटाया सैकड़ो क्विंटल कूड़ा
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल