*हरिद्वार पुलिस*
*नवरात्रों में उमड़ी आस्था, माँ मनसा देवी और माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिर के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें*
*हर कोई मैया के दर्शन का अभिलाषी, लाइनों को व्यवस्थित करने हेतु हरिद्वार पुलिस मुस्तैद*
*SSP हरिद्वार के निर्देश पर नवरात्रों के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगायी गई अतिरिक्त ड्यूटियाँ*
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मनसा देवी मंदिर एवं चंडी देवी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफ़ी संख्या दर्शन हेतु मंदिर आ रही है। हर कोई माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने को उत्साहित नजर आ रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार नवरात्रों के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे सुरक्षा एवं व्यवस्था दोनों सुनिश्चित की जा सके। प्रमुख मंदिर मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
भक्तों की संख्या को देखते हुए कतारों को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं।
हरिद्वार पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं धैर्य बनाए रखें, ताकि सभी को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन का लाभ मिल सके।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम