*कोतवाली ज्वालापुर*
*“आओ करें रक्तदान – किसी की बचेगी जान” अभियान को ज्वालापुर पुलिस ने बनाया सफल*
*समाज की सेवा हरिद्वार पुलिस का धर्म*
*राज्य में सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का खिताब मिलने के उपलक्ष्य में ज्वालापुर पुलिस द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन*

उत्तराखण्ड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का सम्मान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर एवं व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार की पहल पर दिनांक 22-03-2026 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर, हरिद्वार सहित कोतवाली ज्वालापुर में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इसके अतिरिक्त मीडिया के पत्रकार बंधुओं, ज्वालापुर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस कार्य में सहयोग दिया।

रक्तदान शिविर के दौरान कुल 50 व्यक्तियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया तथा 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में किया जाएगा।
पुलिस की इस सराहनीय पहल की सभी उपस्थितजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

More Stories
रात के अंधेरे में चाकू लेकर घूम रहे दो संदिग्ध को पुलिस ने दबोचा
एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया जोर
मातृशक्ति भारतीय संस्क्रति की आधारशिला : शैफाली पंड्या