जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्यवाही*
*17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा किया गया दर्ज*
*हरिद्वार । जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिला अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक बहादराबाद द्वारा रावली महदूद क्षेत्र से 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए है एवं एक अभियुक्त जावेद पुत्र अख्तर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि अवैध घरेलू सिलेंडर घटतौली एवं अवैध भंडारण के संबंध में छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल,अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की चीता पुलिस मौजूद रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने श्रद्धालुओं को दिया तीर्थाटन एवं तीर्थसेवन का संदेश
माहौल बिगाड़ रही महिलाओं पर पुलिस का एक्शन, 16 महिला आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वाले तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन