March 27, 2026

शांति व्यवस्था भंग कर हुड़दंग करने वालो पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

*कोतवाली ज्वालापुर*

*शांति व्यवस्था भंग कर हुड़दंग करने वालो पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई*

*दो पक्षों के 05 व्यक्तियों को ज्वालापुर पुलिस ने हिरासत में लिया*

दिनांक 26/27-03-2026 की रात्रि में ज्वालापुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद एवं मारपीट की सूचना पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस चेतक कर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था तथा स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों पक्ष उत्तेजित होकर शोर-शराबा करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने लगे।

स्थिति को नियंत्रित करने हेतु पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के 05 व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लिया गया। आरोपितों के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत कार्रवाई कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*

1. शहनवाज पुत्र उमरदराज, निवासी मौहल्ला चौहानान, ज्वालापुर हरिद्वार

2. बकार पुत्र उमरदराज, निवासी मौहल्ला चौहानान, ज्वालापुर हरिद्वार

3. समीप पुत्र रफीक, निवासी मौहल्ला चौहानान, ज्वालापुर हरिद्वार

4. अनश उर्फ मुख्तियार पुत्र फुरकान, निवासी मौहल्ला अहबाबनगर, ज्वालापुर हरिद्वार

5. फैजान पुत्र फुरकान अली, निवासी मौहल्ला अहबाबनगर, ज्वालापुर हरिद्वार

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 समीप पाण्डेय

2. अ0उ0नि0 गम्भीर तोमर

3. हे0का0 हिमेश चन्द

4. का0 अंकित कवि