June 9, 2026

अपराध एवं अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति

*कोतवाली नगर*

*अपराध एवं अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति*

*लम्बे समय से धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने मथुरा (उ0प्र0) से दबोचा*

दिनांक 12-06-2025 को वादी गजेन्द्र सिंह नेगी पुत्र श्री अमर सिंह नेगी निवासी शिवलोक कॉलोनी, रानीपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना उपस्थित होकर तहरीर दी गई कि संजीत कुमार पुत्र रामपाल, मूल निवासी ग्राम नारनौंद, थाना नारनौंद, जिला हिसार (हरियाणा) द्वारा वादी से बिजनेस के नाम पर ₹20,00,000/- (बीस लाख रुपये) लेकर धोखाधड़ी की गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-396/2025 बनाम संजीत कुमार पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 हाकम सिंह तोमर के सुपुर्द की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा डिजिटल सर्विलांस के आधार पर सतत निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

उक्त प्रयासों के क्रम में दिनांक 29-03-2026 को आरोपी को थाना बरसाना, जिला मथुरा (उ0प्र0) क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध नियमों अनुसार विधिक करवाई की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*

संजीत कुमार पुत्र रामपाल निवासी: ग्राम नारनौंद, थाना नारनौंद, जिला हिसार (हरियाणा) उम्र: लगभग 50 वर्ष

*पुलिस टीम*

1. कुन्दन सिंह राणा – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार

2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी

3. उ0नि0 हाकम सिंह

4. का0 नापु निर्मल रांगण

5. का0 अजीत तोमर