हरिद्वार में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 ठेलियां हटाई गईं, 3 जब्त
नगर आयुक्त नंदन कुमार, आईएएस के निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार की टीम एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 60 के हरिलोक क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

यह अभियान सब्जी मंडी के निकट सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 50 ठेली एवं फेरी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जबकि 3 ठेलियों को जब्त भी किया गया। नगर निगम टीम द्वारा क्षेत्र में मुनादी कराकर चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेजेश्वर सहित नगर निगम की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

More Stories
जिलाधिकारी के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखण पेयजल निगम द्वारा तत्परता से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य
इंस्पेक्टर से Dy. S.P बने हरिद्वार के पुलिस अधिकारी
फोकस पर रहेगा “ऑपरेशन प्रहार”, अभियान को सफल बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस है तैयार