*साइबर सेल हरिद्वार*
*ठगी से गया धन वापस दिलाती हरिद्वार पुलिस*
*SSP नवनीत सिंह के निर्देशन में साइबर ठगी की शिकार पीड़िता को दिलाए गए ₹52,300/- वापस*
ग्राम रावली महदूद, सिडकुल हरिद्वार निवासी पीड़िता के साथ दिनांक 02/01/2026 को ₹52,300/- की साइबर ठगी हुई थी। इस संबंध में साइबर क्राइम सेल, हरिद्वार में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक व साइबर सेल के साथ समन्वय कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू की।तकनीकी प्रयास और लगातार फॉलोअप का नतीजा पुलिस की मुस्तैदी से पीड़िता की पूरी धनराशि ₹52,300/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
पीड़िता ने हरिद्वार पुलिस का जताया आभार
किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण