April 5, 2026

रात्रि ड्यूटी में हरिद्वार पुलिस की तत्परता और मानवता—CPR देकर बचाई बुजुर्ग की जान

*कोतवाली नगर*

*रात्रि ड्यूटी में हरिद्वार पुलिस की तत्परता और मानवता—CPR देकर बचाई बुजुर्ग की जान*

*कान्सटेबल बसन्त पांडे और श्रद्धालु महिला बनी फ़रिश्ता*

रात्रि ड्यूटी के दौरान हरिद्वार पुलिस की सतर्कता, मानवता एवं त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमगोडा बैरियर पर तैनात कांस्टेबल बसंत पांडे (चौकी हर की पौड़ी) को एक श्रद्धालु महिला द्वारा सूचना दी गई कि एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही कांस्टेबल बसंत पांडे तत्काल मौके पर पहुंचे दोनों ने बिना समय गंवाए प्राथमिक उपचार के रूप में CPR देना शुरू कर दिया। उनकी सूझबूझ और तत्परता के चलते कुछ ही क्षणों में बुजुर्ग व्यक्ति की सांसें पुनः चलने लगीं।

इसके उपरांत उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि समय पर दिए गए CPR एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण ही बुजुर्ग की जान बच पाई।

यह घटना हरिद्वार पुलिस की मानवता, कर्तव्यनिष्ठा एवं आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाती है।