हरिद्वार। हरिद्वार रोड़ी बेलवाला क्षेत्र स्थित दूधियाबांध पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाजियाबाद से परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए दो लोगों की गंगा में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक सुबह गंगा में स्नान करने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी की चपेट में आ गए और देखते ही देखते तेज धारा में बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बरामद कर लिए गए।
सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने बताया कि हादसे वाले स्थान को प्रशासन द्वारा पहले से प्रतिबंधित और असुरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। वहां स्नान करना सख्त मना है और चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी करते हुए नदी में उतर जाते हैं, जिसके चलते यह दु:खद घटना हुई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा चेतावनी बोर्डों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

More Stories
तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा वृहद सफाई अभिया
बीजेपी महानगर के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित वाल्मीकि सम्मेलन अंबेडकर जयंती समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे