देहरादून।आज भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री खजानदास के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अवगत कराया की आज सैकड़ो की संख्या में सोनू गहलोत के नेतृत्व में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी है और आज का युवा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित हो रहा है उनकी नीतियों से उत्साहित है और हर कोई भारतीय जनता पार्टी की मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी जहां युवाओं के रोजगार के प्रति सहजता के साथ रोजगार देने की ओर कार्य कर रहे हैं वही कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को उद्योगपति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं आज का युवा मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाना चाहता है इसलिए आज युवाओं के इस हम फैसले पर मैं सभी का धन्यवाद एवं हार्दिक अभिनंदन करता हूं।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी सभी कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि आप सभी युवाओं की भारतीय जनता पार्टी को जरूरत है ऐसे युवा जो अपनी नई नीतियों के साथ संगठन को और समाज को आगे लेकर जाना चाहते हैं हमारी सरकार भी लगातार पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने युवाओं को हजारों नौकरियां देकर उनका सम्मान बढ़ाया है नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं के लिए उत्साहित हित कार्य किए हैं आगे भी हमारी सरकार समाज को नई दिशा देते हुए उत्तराखंड के विकास में निरंतर कार्यबद्ध है।
सदस्यता ग्रहण करने में सोनू गहलोत अनिल चंचल भोला लक्ष्मण गहलोत कृष्ण अर्जुन विशाल सुमित आशीष कुमार लकी साहिल मनीष रमन शुभम आकाश अमित दीपक हिमांशु विक्की कल प्रिंस मनीष गॉड रवि अंबेडकर गुड्डू सुनील कुमार मनोज कुमार राहुल चर्चा विशाल पूनम जाटव सोनिया राहुल संगीता सरोज ऋतिक विशाल विक्की कुमार रईस खान नफीस खान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता युवा उपस्थित रहे।

More Stories
तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा वृहद सफाई अभिया
वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित वाल्मीकि सम्मेलन अंबेडकर जयंती समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे
चुनौतीपूर्ण रही 100 वर्षों की संघ यात्रा : प्रमोद कुमार