ह
रिद्वार पुलिस*
*SSP हरिद्वार के निर्देश पर BDS टीम का रेलवे स्टेशन लक्सर पर सघन चैकिंग अभियान*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु BDS (Bomb Disposal Squad) टीम द्वारा रेलवे स्टेशन लक्सर परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान BDS टीम द्वारा स्टेशन परिसर, यात्री डिब्बों में, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग स्थल एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गहन जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं/लावारिस सामान की विशेष रूप से जांच करते हुए अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।टीम द्वारा यात्रियों को भी सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।चैकिंग अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। सम्पूर्ण अभियान शांति एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर दें।


More Stories
धोखाधडी के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार