October 22, 2026

उत्तराखण्ड में राजनैतिक दलों के 20 हजार से अधिक बीएलए नियुक्त

*उत्तराखण्ड में राजनैतिक दलों के 20 हजार से अधिक बीएलए नियुक्त*

– *मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील*

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के कम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के विशेष प्रयासों के बाद उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों ने अबतक 20863 बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने दलों का आभार प्रकट करते हुए उनसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 89 प्रतिशत जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 84 प्रतिशत बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रदेश के 13 में से 5 जनपद ऐसे हैं जहां दोनों ही दलों द्वारा शत प्रतिशत बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा ने 10551, कांग्रेस ने 9869, सीपीआई (एम) ने 326 और बीएसपी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में मतदाता सूची के शुद्धिकरण में बीएलए की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से बैठक कर शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया था जिसके बाद राजनैतिक दलों ने अधिकांश बीएलए की नियुक्ति कर दी है।

You may have missed