राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) के संयुक्त तत्वावधान में चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु व्यापक मॉक अभ्यास का आयोजन किया जा जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना तथा आपदा प्रबंधन तैयारियों का परीक्षण करना है।
यह मॉक अभ्यास उत्तराखण्ड के सात जनपदों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून एवं हरिद्वार में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत 08 अप्रैल 2026 को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 10 अप्रैल 2026 को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
दिनांक 08 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), यूएसडीएमए भवन, आईटी पार्क में आयोजित टेबल टॉप अभ्यास में एनडीएमए एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी रहेगी।
उक्त कार्यक्रम की मीडिया कवरेज हेतु सभी मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति अपेक्षित है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण