ईमानदारी और निष्ठा से करें पत्रकारिता-धर्मेंद्र चौधरी
प्रैस क्लब में जल्द शुरू होगी नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया
हरिद्वार, 9 अप्रैल। प्रैस क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े नॉन प्रैस क्लब मेंबर के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। इस दौरान नॉन प्रैस क्लब मेंबरों के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी को ज्ञापन और बुके देकर प्रैस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और प्रेस क्लब में सदस्य बनाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सतीश गुजराल, पुलकित शुक्ला, करण खुराना, सचिन कुमार, सुमित यश कल्याण सहित कई पत्रकार शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से पत्रकारिता करें। मतभेद एवं विवादों से बचें। उन्होंने कहा कि प्रैस क्लब ईमानदारी से पत्रकारिता कर रहे सभी पत्रकारों का सम्मान करता है। इसलिए प्रैस क्लब की गरिमा का ध्यान रखना सभी पत्रकारों का दायित्व है। उन्होंने जल्द ही प्रैस क्लब की सदस्यता शुरू करने का आश्वासन भी पत्रकारों को दिया।
प्रैस क्लब महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार दीपक मिश्रा, बालकृष्ण शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, महताब आलम, जोगेंद्र मावी, काशीराम सैनी, कुमकुम शर्मा, कुलभूषण शर्मा, विकास चौहान ने भी विचार रखे। बैठक में हरीश, अमरीश कुमार, राजकुमार पाल, सचिन सैनी, जहांगीर मलिक, गणेश वैद, सोनू, वैभव भाटिया, गौरव रसिक, अरूण कश्यप, चंद्रशेखर गोस्वामी, शिप्रा अग्रवाल, सचिन पालीवाल, विशाल गोस्वामी, सुधि गुप्ता, प्रवीण पेगवाल, विकास, सुमेश खत्री, दिव्यांश शर्मा सहित कई नॉन प्रैस क्लब मेंबर मौजूद रहे।

More Stories
मा0 प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर, जिला प्रशासन ने आशारोडी से गढ़ीकैंट तक 13 जोन में बांटा रूट
10 से अधिक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) हस्ताक्षर, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
ओबीसी मोर्चा को करें मजबूत, मिशन—2027 के लिए बड़ी जिम्मेदारी: नेत्रपाल मोर्य