टिहरी गढ़वाल
मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व नागरिकों की सुविधा हेतु 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प
प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल नो बताया कि भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य उत्तराखण्ड राज्य में 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 के मध्य संपादित किया जाएगा। इस चरण में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर निर्धारित प्रारूप के अनुसार सूचनाएं एकत्रित की जाएंगी।
उन्होने बताया कि मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व नागरिकों की सुविधा हेतु 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इस सुविधा के अंतर्गत नागरिक पहली बार विशेष रूप से विकसित वेब पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया
1-आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने राज्य का चयन करें तथा कैप्चा कोड दर्ज करें।
2-परिवार के मुखिया का नाम एवं 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण करें।
3-ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर अपनी भाषा का चयन करें।
4-अपने जिले का चयन करें, पिन कोड दर्ज करें तथा ग्राम/नगर/स्थानीय क्षेत्र की जानकारी भरें।
5-मानचित्र पर अपने निवास स्थान को चिन्हित करें।
6- मकान सूचीकरण एवं गणना से संबंधित प्रश्नावली को सावधानीपूर्वक भरकर पुष्टि के बाद सबमिट करें।
7-डाटा सबमिट होने के पश्चात आपको एक विशिष्ट SE ID प्राप्त होगी।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि जब जनगणना प्रगणक आपके घर आएं, तो उन्हें अपनी SE ID अवश्य उपलब्ध कराएं, जिससे आपके द्वारा दर्ज डाटा का सत्यापन किया जा सके।
जिलाधिकार ने जनपद टिहरी के आम जनमानस से अपील की है कि वे जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। साथ ही, 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 के मध्य अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना कर इस प्रक्रिया के माध्यम से करते हुए को जनगणना-2027 सफल बनाएं।

More Stories
13 अप्रैल 2026 को जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित
अति रुद्रम एवं शतचंडी महायज्ञ, 2026
परमार्थ गंगा आरती में स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले जी को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि