*विकसित भारत के निर्माण हेतु स्व-गणना बेहद आवश्यक है* – *रंजन कुमार*
हरिद्वार।: भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना – 2027’ के अंतर्गत, पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’ की सुविधा प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से वे स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने, हरिद्वार इकाई में ‘स्व-गणना’ पहल का विधिवत शुभारम्भ किया । उन्होंने ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया को स्वयं अपनाते हुए, सभी कर्मचारियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया ।
अपने सम्बोधन में श्री रंजन कुमार ने कहा कि ‘स्व-गणना’ केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है । उन्होंने कहा कि इससे देश को सटीक एवं अद्यतन आंकड़े प्राप्त होंगे, जो भविष्य की नीतियों एवं विकास योजनाओं के निर्माण हेतु बेहद आवश्यक हैं । उन्होंने बीएचईएल हरिद्वार इकाई के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रेरित किया कि वे परिवार सहित, इस राष्ट्रीय दायित्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें । श्री रंजन कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में सभी कर्मचारियों की जागरूकता हेतु, एक परिपत्र भी जारी किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि ‘जनगणना – 2027’ पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में आयोजित की जा रही है । इस प्रक्रिया में नागरिक अपना विवरण, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं । यह प्रक्रिया तेज, सुविधाजनक, सटीक एवं पारदर्शी है, जिससे नागरिक सहभागिता में वृद्धि हो रही है । साथ ही यह ‘डिजिटल इंडिया’ की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है ।

More Stories
सभी की सहभागिता से ही हो सकता है गौमाता का संरक्षण संवर्धन:राजेश दवे
एक्स मुस्लिम यात्रा को लेकर गंगा अध्यक्ष के बयान पर स्वामी रामविशाल दास ने किया पलटवार
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए