*मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं तथा किसान व कृषि संस्कृति का भी परिचायक है। यह पर्व लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि की भी कामना की है।

More Stories
धोखाधडी के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार