
हरिद्वार (सुरेंद्र बोका़डिया)
चारधाम यात्रा के दृष्टीगत हरिद्वार का यातायात प्लान हुआ जारी,*
*चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी चालकों से हरिद्वार पुलिस की अपील,*
*यातायात नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाये उनके गन्तव्य तक*
*किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर उत्तराखण्ड़ पुलिस से लें सहायता*
*हरिद्वार शहर का यातायात प्लान*
चारधाम यात्रा में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा।
चारधाम यात्रा में यातायात का दबाव बढने पर नगला इमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जायेगा।
सामान्य यातायात दबाव में होर्डिंग एरिया चमगादड़ टापू को बनाया जायेगा।
होर्डिंग एरिया को सैक्टरों में विभाजित कर एन्ट्री और एक्जिट अलग-अलग मार्गों से रखी जायेगी।
चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा।
सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा।
टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहर पटरी का प्रयोग किया जायेगा।
यातायात का दबाव बढने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जायेगा।
*यातायात का दबाव बढने पर डायवर्जन प्लानः-*
*दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान/चारधाम हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-*
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार।
पार्किंग-(अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)
यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों के लिए डायवर्जन रूट एवं पार्किंग-
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनिचौक-मात्रसदन पुलिया
पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग/होल्डिंग एरिया)
– दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर चारधाम वाहनों का डायवर्जन रुट प्लान-सहारनपुर-
मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-
बिजौली चैक-NH 344 होते हुए-सहारनपुर बाईपास-छुटमलपुर बाईपास-बिहारीगढ़-मोहण्ड
-देहरादून/ऋषिकेश।
दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-दिल्ली-मेरठ-
मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-बालावाली-बिजनौर- नजीवाबाद।
*मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान/चारधाम हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-*
(छोटे वाहनों के लिए)
नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डीचौकी-चण्डीचौक
*पार्किंग-(दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)*
*(बड़े वाहनों के लिए)*
नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा
पार्किंग-(गौरीशंकर-नीलधारा)
*देहरादून/ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-*
देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-
रायवाला-हरिद्वार।
पार्किंग-(लालजीवाला-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)
देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-
देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-
रायवाला-चण्डीचौक से NH 344 से मेरठ-दिल्ली
देहरादून/ऋषिकेष (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-
देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-
रायवाला-चण्डीचौक-चण्डीचौकी-श्यामपुर-नजीबाबाद
*आटो/विक्रम डायवर्जन-*
चारधाम यात्रा सीजन के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकुल देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जायेगा। जयराम मोड़ से आगे नही जायेंगे। यही पर सवारी उतार कर वापस जायेंगे।
चारधाम यात्रा सीजन के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल जटवाडा/ज्वालापुर से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।
चारधाम यात्रा सीजन के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा भगत सिंह चैक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चैक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।
चारधाम यात्रा सीजन के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/आटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे

More Stories
भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन
सनरूफ से बाहर झांकना पड़ा वाहन स्वामियों को भारी