अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता (पीसीएस) ने अपना पदभार किया ग्रहण
हरिद्वार।शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित हुए वैभव गुप्ता ने आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंटकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का पदभार ग्रहण किया।
अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता इससे पूर्व शहरी विकास विभाग में संयुक्त निर्देशक के पद पर कार्यरत रहे।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में लंबित राजस्व वादों दैवीय आपदा एवं राजस्व वसूली करना प्राथमिकता रहेगी।

More Stories
एथलेटिक प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को होगी जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर में
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन
50वें राष्ट्रीय कुंजापुरी मेले का रंगारंग समापन; जागर सम्राट प्रीतम भरत्वाण की गूंज के बाद ‘लोकल नाइट’ में स्थानीय बच्चों के डांस, गायन और वादन ने जीता दिल