April 21, 2026

आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई जारी

*कोतवाली श्यामपुर*

*आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई जारी*

*काली फिल्म और हूटर लगी लाल रंग की स्वीफट कार शराब पीकर चला रहे चालकों पर थाना श्यामपुर पुलिस की सख़्त कार्रवाई,

*वाहन किया गया जब्त*

चारधाम यात्रा एवं अपराध पर नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों के सख़्त अनुपालन हेतु चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा एक लाल रंग की स्वीफट कार को काली फिल्म और अवैध हूटर लगे होने पर जब्त किया गया।

दिनांक 21.04.2026 को लाहडपुर चैकपोस्ट चौकी में चेकिंग के दौरान उक्त वाहन को रोककर पाया कि उपरोक्त कार में तीन लड़के 1. विनीत पुत्र आनंद त्यागी निवासी बनेड़ा खुर्द गाजियाबाद उम्र 23 वर्ष 2. पियूष त्यागी पुत्र महेश चंद त्यागी निवासी राहिद्रा जनपद मेरठ उम्र 22 वर्ष 3. शिवम त्यागी पुत्र कुलदीप त्यागी निवासी रेंद्र जनपद मेरठ उम्र 28 वर्ष सवार होकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुये कार No.DL2CBB3257 के शीशों पर काली फिल्म एवं अवैध हूटर लगाकर चल रहे थे शयामपुर पुलिस ने मौके पर ही शीशों से काली फिल्म और हूटर हटवाए गये विधिक कार्यवाही की जा रही है ।