*महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत शिकायत निवारण हेतु जनपद हरिद्वार में लोकपाल तैनात* 
*हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत राज्य महात्मा गांधी नरेगा प्रकोष्ठ, ग्राम्य विकास विभाग,उत्तराखण्ड, देहरादून के कार्यालय आदेश दिनांक 28 अप्रैल, 2026 के क्रम में श्री भगवान सिंह नेगी की लोकपाल ( मनरेगा ) पर तैनाती की गयी है जिनके द्वारा योजनार्न्तत प्राप्त शिकायतों का निवारण एवं अनुश्रवण किया जायेगा। श्री भगवान सिंह नेगी द्वारा दिनांक 02 मई, 2026 को लोकपाल मनरेगा के पद पर योगदान कर लिया गया है। लोकपाल मनेरगा विकास भवन, रोशनाबाद हरिद्वार में सुनवाई हेतु उपस्थित रहेगे।

More Stories
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी स्वयं साइकिल से सूचना निदेशालय पहुंचे
मुख्यमंत्री से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की
मुख्यमंत्री ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर शुभकामनाएं दीं