उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने तांशीपुर व दहियाकि में जनसमस्याएं सुनीं
अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
मिड-डे मील व्यवस्था में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी, तत्काल समाधान कराया
हरिद्वार।समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) श्री देशराज कर्णवाल ने आज झबरेड़ा विधानसभा के ग्राम तांशीपुर एवं दहियाकि में आयोजित शिविर कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
उपाध्यक्ष श्री कर्णवाल सर्वप्रथम जूनियर हाई स्कूल, तांशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की पेंशन, छात्रवृत्ति, दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याएं सुनीं तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसी दौरान शिविर में एक महिला (भोज माता) ने अवगत कराया कि शनिवार को विद्यालय का गैस सिलेंडर समाप्त हो जाने के कारण बच्चों का मिड-डे मील चूल्हे पर बनाना पड़ा। इस पर उपाध्यक्ष श्री कर्णवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित गैस एजेंसी संचालक को फोन पर कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बच्चों के भोजन जैसी संवेदनशील व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मात्र 10 मिनट के भीतर नया गैस सिलेंडर विद्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। साथ ही भविष्य में ऐसी शिकायत दोबारा न मिलने की सख्त चेतावनी भी दी।
उपाध्यक्ष कर्णवाल की इस त्वरित एवं जनहितकारी कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने उनकी सराहना की तथा कहा कि क्षेत्र को ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका शीघ्र समाधान कराता है।
उक्त शिविर के उपरांत उपाध्यक्ष द्वारा प्राथमिक विद्यालय, दहियाकि पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा ग्रामवासियों से संवाद कर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिविर में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण 15 दिवस के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष कर्णवाल ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।”
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही, लोकशांति भंग करने पर 07 हुडदंगी गिरफ्तार
DySP नताशा सिंह का हरिद्वार से सीआईडी देहरादून स्थानांतरण
10 वर्षों से फरार चल रहे 02 वारंटी पुलिस ने दबोचे, 2016 में हुए “लंढौरा बवाल” के थे मुख्य आरोपी