पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी, इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व जर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।

More Stories
लखनऊ में माननीय राज्यपाल, उत्तरप्रदेश, श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी से पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की हुई आत्मीय एवं प्रेरणादायक भेंटवार्ता
ऑपरेशन प्रहार के तहत शीशा तोड गैंग के 05 सदस्य हुडदंग करते गिरफ्तार
युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना पड़ा भारी