तहसील जाखणीधार के ग्राम आंद्रेठी में आयोजित हुए फार्मर रजिस्ट्री कैंप
भारत सरकार द्वारा संचालित डिजिटल डाटाबेस कार्यक्रम फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी के निर्देशानुसार आज तहसील जाखणीधार के ग्राम आंद्रेठी में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित किया गया।
कैंप में राजस्व, कृषि एवं उद्यान विभाग के नामित कार्मिकों द्वारा किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त होगा।
कृषकों को योजना से जोड़ने हेतु गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक किसान इस पहल का लाभ उठा सकें।
कैंप में राजस्व विभाग से पटवारी तोता सिंह एवं कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी शिखा विश्वास उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम आंद्रेठी एवं अंजनीसैंण के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

More Stories
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार
कर्तव्यनिष्ठ श्वान (dog) “रॉक्सी” को पुलिस लाइन रोशनाबाद में दी गई अंतिम सलामी
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार शराब तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई