May 20, 2026

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार

कोतवाली बहादराबाद

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार

11.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा

ऑपरेशन प्रहार” में नशा तस्करों पर लगातार टूट रहा पुलिस का शिकंजा

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस सख्त एक्शन मोड में

पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.05.2026 को चेकिंग अभियान के दौरान नहर पटरी बहादराबाद क्षेत्र से एक तस्कर को दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 11.84 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0 127/2026 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

नाम पता आरोपित
विनीत चौधरी पुत्र सतीश निवासी ग्राम खानपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
उम्र 37 वर्ष

बरामदगी
11.84 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक

पुलिस टीम
1. उ0नि0 प्रवीण बिष्ट, प्रभारी चौकी बाजार
2. ⁠कांस्टेबल रणजीत सिंह
3. ⁠कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान
4. ⁠कांस्टेबल बलवंत सिंह