हरिद्वार पुलिस
गर्मी भी है, ट्रैफिक भी है… और हम सतर्क तैनात भी हैं

भीषण गर्मी के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु ड्यूटी पर तैनात हरिद्वार पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से SSP हरिद्वार द्वारा यातायात ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मचारियों को पानी, जूस एवं बिस्किट वितरित किए गए।
ड्यूटी के दौरान लगातार धूप एवं गर्मी में कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों द्वारा उनका हालचाल जाना गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ ड्यूटी कर्मियों को नियमित रूप से पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका तत्काल समाधान करें तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
हरिद्वार पुलिस की अपील गर्मी लगातार बढ़ रही है। सभी नागरिक पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें तथा स्वयं को हाइड्रेटेड रखें।

More Stories
महानवमी के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन में कन्या पूजन एवं कन्या भोज
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाया गया सत्यापन अभियान
वरिष्ठ पत्रकार के घर पर हुई चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा