पंतनगर महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह बुद्धवार को नैनीताल से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पहुचने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति व कुलपति पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल अल्प विश्राम के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान किये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चैधरी, डाॅ0 उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे।


More Stories
भविष्य में सोलर एनर्जी इंटीग्रेशन से ग्रिड को स्थिर रखने के लिए, सिंक्रोनस कंडेंसर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी : रंजन कुमार
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित