उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित हुए अनिल कुमार राणा।
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के वरिष्ठतम सदस्य श्री अनिल कुमार राणा को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया गया है।
उप सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता, उत्तराखण्ड शासन जसविन्दर कौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार श्री अनिल कुमार राणा, आयोग में अध्यक्ष के रिक्त पद पर नियमित नियुक्ति होने तथा नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने तक अध्यक्ष पद के पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वह्न करेंगे।

More Stories
महानवमी के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन में कन्या पूजन एवं कन्या भोज
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाया गया सत्यापन अभियान
वरिष्ठ पत्रकार के घर पर हुई चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा