उक्त बैठक में जनपद टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे एवं आईएएस प्रशिक्षु ज्योति द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिलाधिकारी टिहरी ने अवगत कराया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में वीकेंड के दौरान भारी संख्या में पर्यटकों के आगमन के कारण वनवे व्यवस्था लागू कर यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जाता है। एसएसपी द्वारा बताया गया कि ढालवाला, तपोवन से शिवपुरी तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही वीकेंड्स पर राफ्टिंग गतिविधियों के चलते यातायात की गति धीमी रहती है, फिर भी ट्रैफिक मूवमेंट सामान्य एवं व्यवस्थित बना रहता है। उन्होंने बताया कि रात्रि के समय पर्वतीय मार्गों पर यात्रा न करने हेतु लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है तथा नियमित रूप से चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

More Stories
कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए नारसन बॉर्डर प्रवेश द्वार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई गई रंगीन एलईडी लाइटें
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक कांवड़ की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा का जायजा लेने बैरागी कैंप पार्किंग स्थल जीरो ग्राउंड पर देर रात्रि पहुंचे
दिनांक 07-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 44 लाख 38 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके