जनपद में स्वच्छता की लहर, शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक दिखा व्यापक असर
मात्र दो दिनों में 4500 टन कूड़े का निस्तारण, अभियान को और किया जाएगा विस्तारित
हरिद्वार जनपद में इन दिनों स्वच्छता को लेकर अभूतपूर्व जागरूकता देखने को मिल रही है। शहर के वार्डों से लेकर ग्राम पंचायतों, पीठ बाजार, मंडी परिषद, स्टेट हाईवे एवं नेशनल हाईवे तक हर स्थान पर साफ-सफाई का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान ने जनपद की तस्वीर बदलने का कार्य किया है।
इस अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से साफ-सफाई, कूड़ा उठान एवं निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं साप्ताहिक रूप से स्वच्छता कार्यों का मूल्यांकन एवं अनुश्रवण किया जा रहा है, जिससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों में जवाबदेही बढ़ी है और कार्यों में तेजी आई है। मुख्य विकास अधिकारी के सहयोग से यह अभियान और अधिक सुदृढ़ रूप में संचालित हो रहा है।
जनपदवासियों द्वारा भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इस अभियान के तहत मात्र दो दिनों में लगभग 450
0 टन कूड़े का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता का स्तर काफी बेहतर हुआ है और एक स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण का निर्माण हो रहा है।

More Stories
05-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 37 लाख 30 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित सरस भोजनालय का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश