कोतवाली नगर हरिद्वार
बैग, नगदी और कागजात गायब होने से परेशान बहनों के चैहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब हुई पुलिस
कड़ी मशक्कत के बाद तलाशा बैग, पूरा सामान सकुशल किया बहनों के सुपुर्द
सामान बरामद होने पर खुश बहनों ने की पुलिस कार्यशैली की तारीफ
आज दिनांक 04.06.2026 को पूजा कुमारी निवासी रोहिणी नई दिल्ली ने चौकी हर की पैड़ी पर आकर सूचना दर्ज करवाई की वह अपनी चार अन्य बहनों के साथ हर की पैड़ी पर घूमने एवं गंगा स्नान के लिए आयी थी। सुबह के वक्त उनके दो बैग (जिसमें ₹10000 नगद एवं कुछ कागजात व अन्य सामान रखा हुआ था) हर की पैड़ी क्षेत्र से गायब हो गए है। अब उनके पास घर लौटने या खाने पीने के पैसे तक नहीं बचे थे।
मामले को गंभीरता से लेकर चौकी हर की पौड़ी में तैनात कांस्टेबल हेमंत और कांस्टेबल नितिन रावत ने उक्त सामान की तलाश हेतु चौकी क्षेत्र में प्रयास किये तथा अथक प्रयास के पश्चात उपरोक्त समस्त सामान (बैग, 10000 रुपये नगद एवं डॉक्यूमेंट) बरामद कर पीड़िता पूजा के सुपुर्द किया गया।
बैग वापस मिलने पर बहनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
आज दिनांक 05-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 37 लाख 30 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित सरस भोजनालय का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश