हरिद्वार पुलिस
पुलिस परिवार के बेटे की सफलता बनी प्रेरणा, क्रेक की पीसीएस परीक्षा 2026
कैंप कार्यालय में भेंट के दौरान कप्तान नवनीत सिंह ने दी बधाई, किया सम्मानित
मनीष के पिता वर्तमान में कोतवाली ज्वालापुर में उप निरीक्षक पर हैं तैनात
मेहनत अगर सच्चे जज्बे के साथ की जाए तो सफलता दरवाजे पर दस्तक दे ही देती है। इस बात का ताजा उदाहरण कोतवाली ज्वालापुर में तैनात सब इंस्पेक्टर रणवीर चंद रमोला के सुपुत्र को मिली सफलता है। श्री रमोला के बेटे मनीष रमोला ने UKPCS परीक्षा 2026 में सफलता का झंडा गाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उनका चयन डिप्टी एसपी रैंक के लिए हुआ है।

आज कप्तान नवनीत सिंह द्वारा कैंप कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में भेंट के दौरान पिता-पुत्र को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। श्री नवनीत सिंह द्वारा इस सफलता को पुलिस विभाग के सभी सदस्यों और उनके परिजनों के लिए प्रेरणा बताया।

More Stories
आज दिनांक 05-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 37 लाख 30 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित सरस भोजनालय का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश