कोतवाली नगर हरिद्वार
बच्चा खोने से परेशान मां के लिए खाकी के जवान लाये खुशी के पल
भीड़ के बीच खो गया था तीन साल का मासूम, तलाश में भटकने के बाद मायूस परिजनों ने पुलिस से मांगी थी मदद
हताशा के बीच खुशी की सौगात देने पर चेहरे पर मुस्कान लिए परिजनों ने जताया हरिद्वार पुलिस का आभार
आज दिनांक 07/6/2026 को सूचना प्राप्त हुई कि की विष्णु घाट के पास से एक 3 वर्षीय बालक घर वालों से बिछड़ गया। परिजनों ने बताया कि बच्चे के भीड़ में गायब हो जाने के बाद उन्होंने तलाश के लिए काफी मसक्कत की लेकिन बच्चे का कहीं पता न चला। बच्चे के परिजनों को शक़ था कि बच्चे का अपहरण किया गया है।
बच्चे के परेशान परिजनों को सांत्वना देकर सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्चे की तलाश करते हुए उक्त बच्चे को सीसीआर चौक के पास से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बच्चे को सकुशल वापस पा बेहद खुश दिखे परिजनों ने इस पल को बेहद सुखद बताते हुए कहा कि वो हरिद्वार पुलिस के आजीवन ऋणी रहेंगे।

More Stories
नवरात्र में कन्या पूजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी लें संकल्प: स्वामी रामभजन
सुर-ताल की जुगलबंदी: कुंजापुरी मेले में प्रियंका और हेमा की आवाज का जादू, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटना पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, सभी 16 घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल