टिहरी गढ़वाल।*चारधाम यात्रा 2026 के तहत रात्रिकालीन यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, कीर्तिनगर क्षेत्र में श्रद्धालु वाहनों का ठहराव एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित*
चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत रात्रिकालीन यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंधन लागू किया गया है।
इस क्रम में उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट द्वारा कल रात्रि में निरीक्षण किया गया तथा संपूर्ण यातायात एवं ठहराव व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्रद्धालु के वाहनों को कीर्तिनगर क्षेत्र में रोका गया तथा प्रातः 04 बजे के उपरांत उन्हें आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
श्रद्धालुओं को अवगत कराया गया कि रात्रिकालीन समय में यात्रा करने से बचें, वाहन चलाते समय गति सीमा का विशेष ध्यान रखें तथा ओवरस्पीडिंग न करें। यदि वाहन चलाते समय नींद अथवा थकान महसूस हो तो वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर विश्राम करें।
साथ ही सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही गाइडलाइन का पूर्ण रूप से अनुपालन करें, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनी रहे।

More Stories
वाणिज्य मंत्रालय ने उत्तराखंड में आयुष एवं हर्बल क्षेत्र के लिए एफटीए (FTAs) के लाभ उठाने पर क्षेत्रीय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया
निकायों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध, विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा :मंत्री राम सिंह कैड़ा
मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम