*रामपुर रायहधारी क्षेत्र में अवैध खनन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त कार्रवाई, रिटेल भण्डारण सीज*
*ई-खन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित, जांच जारी*
*हरिद्वार। जिला खनन अधिकारी काजिम रजा ने अवगत कार्य है कि जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामपुर रायहधारी में अवैध खनन की प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उनके नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम रामपुर रायहधारी के अन्तर्गत संचालित समस्त रिटेल भण्डारणों को अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। साथ ही संबंधित इकाइयों के ई-खन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।
जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध भण्डारण/परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकोंं पर पुलिस की कार्रवाई, 31 किए गिरफ्तार
रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस की अनूठी पहल, ‘डिजिटल रावण’ से बचने के लिए साइबर सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’ का दिया संदेश
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त, निर्माणदायी संस्थाओं को एक दिन का अल्टीमेटम