प्रमुख सचिव मा. मुख्यमंत्री श्री आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता विश्व विख्यात बाक्सर एवं भूतपूर्व राज्यसभा सदस्य मैरीकाम जी ने शिष्टाचार भेंट की
इस अवसर पर कॉर्पाेरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभाओं के विकास हेतु विभिन्न संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।
माननीय मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने और राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के खिलाडियों को अवसर प्रदान करने हेतु संभावना पर विचार किया गया।

इस मौके पर सचिव श्री रणवीर सिंह, खेल निदेशक श्रीमती दीप्ती सिंह एवं अपर सचिव मा. मुख्यमंत्री श्री मनमोहन मैनाली उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
अगले 03 घंटों में जनपद – देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी जिलों में कुछ जगहों पर रूड़की, मंगलौर, लक्सर क्षेत्रो में तूफ़ान ज़ोरदार बारिश होने और चलने की संभावना
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई